18 लाभुकों को आइसपैक युक्त मोपेड, 02 को थ्री व्हीलर तथा 4 को चार पहिया वाहन किया गया प्रदान

परवेज अख्तर/सिवान : जिले में उत्पादित होने वाली ताजी मछलियों को बाजार तक पहुंचाने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ा वर्ग के मत्स्यपालकों को मछली की विपणन हेतु योजना के अंतर्गत अनुदानित दर पर वाहनों का वितरण किया गया। जिला मत्स्य कार्यालय में सोमवार को डीडीसी दीपक कुमार सिंह ने 24 मत्स्यपालकों को वाहनों की चाबी सौंपी। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों के चार मत्स्यपालकों को चार पहिया वाहन, दो मत्स्यपालकों को थ्री व्हीलर व 18 मत्स्यपालकों को आइसपैक युक्त मोपेड प्रदान किया गया। डीडीसी ने अपने संबोधन में कहा कि मत्स्यपालकों को आसानी से जिंदा मछली बाजार में पहुंचा सकेंगे। मत्स्य पालकों को सरकार ने अनुदानित दर पर आइसपैक युक्त मोपेड, थ्री व्हीलर एवं चार पहिया वाहन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि समाज में अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/पिछड़ा वर्ग के समुदाय के लोग आर्थिक दृष्टिकोण से काफी कमजोर हैं। सरकार की मंशा है कि इस योजना के तहत मत्स्यपालकों का आर्थिक उत्थान हो, ताकि वे स्वावलंबी बन सकें। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अतिपिछड़ा वर्ग, 6 अनुसूचित जाति व 1 अनुसूचित जनजाति के लाभुकों को आइसपैक युक्त मोपेड, 2 अनुसूचित जाति वर्ग के लाभुकों को थ्री व्हीलर तथा दो अतिपिछड़ा व दो अनुसूचित जाति के लाभुकों को चार पहिया वाहन दिया गया है। मौके पर मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रधान लिपिक देवेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।

इन लाभुकों के बीच किया गया वाहन का वितरण :

जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जीरादेई प्रखंड के तितरा निवासी रामाश्रय निषाद व मृत्युंजय कुमार राम, रघुनाथपुर प्रखंड निवासी विजय कुमार साह और दारौंदा के बंगाली भरौली निवासी रामाशंकर राम को चार पहिया वाहन, महाराजगंज प्रखंड के रामापाली निवासी आमोद कुमार मांझी व बसंतपुर प्रखंड के सूर्यपुरा निवासी रजनीकांत राम को थ्री व्हीलर तथा बड़हरिया प्रखंड के चौकीहसन निवासी कृष्णा कुमार व पंकज कुमार, दीनदयालपुर निवासी दीपक कुमार साह व जीतेंद्र कुमार निषाद, डिहिया निवासी मंतोष कुमार, तिरसंडी निवासी गगनदेव प्रसाद, रघुनाथपुर प्रखंड निवासी गुड्डू राय व जंगली तुरहा, विशुनपुरा निवासी नन्हे तुरहा व शीतलपुरा निवासी बहादुर बीन, जीरादेई प्रखंड के किशुनपुर निवासी मिथिलेश कुमार राम व नितेश कुमार राम, तितरा निवासी ब्रजकिशोर राम, पचरुखी प्रखंड के सरौती निवासी बच्चन महतो, दारौंदा निवासी बंगाली भरौली निवासी प्रदीप कुमार, बसंतपुर के सूर्यपुरा निवासी दीपक कुमार राम तथा गोरेयाकोठी प्रखंड के बाहोपुर निवासी सोनू कुमार साह को आइसपैक युक्त मोपेड (टू-व्हीलर) प्रदान किया गया।

Siwan News

Recent Posts

महाराजगंज: मदर्स डे पर विविध कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को मदर्स…

May 13, 2024

दरौली: संत के बिना नहीं मिलते भगवंत : स्वामी रामस्वरूपाचार्य

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर चल रहे पंचकुंडीय…

May 13, 2024

सिवान: हथियार का भय दिखा सीएसपी संचालक से दो लाख रुपये की लूट

परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के छतीसी और बलडीहां के समीप सोमवार को करीब…

May 13, 2024

सिवान: नौ लोगों के विरुद्ध सीसीए वाद पारित, आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने को लेकर जिला…

May 13, 2024

दारौंदा: घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे दंपती

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती में रविवार की रात एक घर…

May 13, 2024

सिसवन: मेंहदार में पुजारी एवं फुल व्यवसायियों के बीच मारपीट में दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में सोमवार को मंदिर…

May 13, 2024