Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में 24.18 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले में विधानसभा आम चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं राजनीतिक पार्टियों सहित निर्दलीय प्रत्याशियों में चुनाव को लेकर सरगर्मी भी तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर कोषांगों का भी गठन कर लिया गया है। साथ ही जिले में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने का भी कार्य किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिले में कुल आठ विधानसभा क्षेत्र है। इनमें सिवान सदर, जीरादेई, दरौली, रघुनाथपुर, दारौंदा बड़हरिया, गोरेयाकोठी तथा महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 24 लाख 18 हजार 136 है। इसमें जहां पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 12 लाख 63 हजार 23 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 11 लाख 55 हजार 27 हैं। जबकि अन्य मतदाता के तौर पर थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 86 हैं। जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि आयु वर्ग 18 से 19 के वर्ष तक के 19648, 20-29 के 490290, 30-39 के 763141, 40-49 के 492153, 50-59 के 310790, 60-69 के 197727, 70-79 के 102730 तथा 80 वर्ष आयु से अधिक के 41657 मतदाता हैं।

गोरेयाकोठी विस क्षेत्र में हैं सबसे अधिक मतदाता

गोरेयाकोठी विधान सभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। यहां मतदाताओं की कुल संख्या तीन लाख 22 हजार 252 है। इसमें एक लाख 66 हजार 767 पुरुष एवं एक लाख 55 हजार 470 महिला व 15 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। वहीं सबसे कम मतदाताओं की संख्या जीरादेई विधान सभा क्षेत्र की है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख 73 हजार 224 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 44 हजार 242 एवं महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 28 हजार 973 हैं।

मतदाताओं में 86 थर्ड जेंडर हैं शामिल

सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के कुल मतदाताओं में थर्ड जेंडर के भी 86 मतदाता शामिल हैं। इसमें थर्ड जेंडर के तौर पर सबसे अधिक मतदाता गोरेयाकोठी व बड़हरिया विधान सभा क्षेत्र में हैं। जहां थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 15 है। जबकि सिवान सदर विधानसभा क्षेत्र में महज छह थर्ड जेंडर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र–पुरुष मतदाता- महिला मतदाता–थर्ड जेंडर- कुल मतदाता सिवान सदर 161444 145169 06 306619 जीरादेई 144242 128973 09 273224 दरौली 165564 145971 10 311544 रघुनाथपुर 150111 143260 10 293381 दारौंदा 164463 149980 14 314457 बड़हरिया 155215 142039 15 297269 गोरेयाकोठी 166767 155470 15 322252 महाराजगंज 155217 144165 07 299389

कुल 1263023 1155027 86 2418136

Siwan News

Recent Posts

महाराजगंज: मदर्स डे पर विविध कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को मदर्स…

May 13, 2024

दरौली: संत के बिना नहीं मिलते भगवंत : स्वामी रामस्वरूपाचार्य

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर चल रहे पंचकुंडीय…

May 13, 2024

सिवान: हथियार का भय दिखा सीएसपी संचालक से दो लाख रुपये की लूट

परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के छतीसी और बलडीहां के समीप सोमवार को करीब…

May 13, 2024

सिवान: नौ लोगों के विरुद्ध सीसीए वाद पारित, आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने को लेकर जिला…

May 13, 2024

दारौंदा: घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे दंपती

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती में रविवार की रात एक घर…

May 13, 2024

सिसवन: मेंहदार में पुजारी एवं फुल व्यवसायियों के बीच मारपीट में दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में सोमवार को मंदिर…

May 13, 2024