दरौदा विधानसभा उपचुनाव 313 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

0

आदर्श आचार संहिता के उलंघन एक दर्जन लोग हिरासत में

परवेज अख्तर/सीवान :- जिला प्रशासन के कड़े तेवर उमंग मुस्तैदी के चलते आज दरौदा विधानसभा उपचुनाव को लेकर 313 मतदान केंद्रों पर आज शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। स्वच्छ और व निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला पदाधिकारी सुश्री रंजीता एवं एसपी नवीन चंद्र झा दिनभर सड़कों पर दौड़ते रहे। इस बीच किसी भी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इस बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सबसे पहले मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान किया इसमें सांसद कविता सिंह एवं उनके पति एनडीए प्रत्याशी अजय कुमार सिंह ने अपने पंचायत स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव ने अपने गांव लहेजी के मतदान केंद्र पर मतदान किया। क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर बात करते हुए जिला पदाधिकारी सुश्री रंजीता ने बताया कि पूरे क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो रहा है और 3:00 बजे तक 34% मतदान होने की सूचना मिल रही है उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल होने और धूप नहीं निकलने से मतदाताओं को काफी राहत मिली है। वहीं एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है दलोदा में 2 पोलिंग एजेंट को समेत चार लोगों को रिटेन किया गया है उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है और कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।votingहसनपुरा संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार प्रखण्ड के 72 बूथों पर दारौंदा विधानसभा उपचुनाव को ले सोमवार को शांतिपूर्ण देर शाम 5 बजे तक सम्पन्न हो गया। वही सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं ने अपने अपने मत का प्रयोग शुरू कर दिया। जहा क्षेत्र के बूथ संख्या 4, 5, 6, 9, 10, 13 व 14 पर समय 9 बजे तक 9% – 12% वही 10 बजे के बाद बूथ संख्या 26, 33, 34, 35, 39, 40, 41, 42 व 43 पर 15% – 20% वही 12 बजे के बाद बूथ संख्या 56, 57 व 60 पर 21% – 23% जबकि बूथ संख्या 61 व 62 पर 24% – 30% हुआ। बूथ संख्या 63, 64, 65, 71 पर 40 %, जबकि 53, 54, 55 रजनपुरा में 40% मत हुआ था वही शाम 5 बजे तक% मत हुआ। वही मंदरौली बूथ संख्या 34 पर कुछ देर के लिए विवीपैट खराब था फिर बदला गया। सभी बूथों पर मजिस्ट्रेट बहाल थे। इस अवसर पर बीडीओ डॉ. दीपक कुमार सिंह, सीओ चन्द्रमा राम, कृषि पदाधिकारी अवधकिशोर राम, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह सहित सभी प्रशासन मौजूद थे। विधानसभा उपचुनाव में वोटरों का उत्साह नही दिखा गया। कही भी वोटरों की लंबी कतार नही देखने को मिली, क्षेत्र के 72 बूथों पर रुक रुक कर कुछ पल के लिए मामूली कतारों में ज्यादातर महिलाओं की भींड़ देखी गयी।vote successful सहुली बूथ संख्या 6 को मॉडल बूथ, हसनपुरा मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 44 को फूली विमिन बूथ बनाया गया था। क्षेत्र में हर पल शांतिपूर्ण चुनाव को ले प्रशासन की गाड़ी दौड़ती रही। शाम होते ही सभी बूथों से चुनाव कार्य मे लगे वाहनों से मतदानकर्मी बैलेट यूनिट व सभी मशीनों को ले दारौंदा के लिए बने प्रस्थान किया।एम एच नगर थाना क्षेत्र रजनपुरा मध्य विद्यालय से पार्टी द्वारा बनाए गए पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त रजनपुरा निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र सुजान्त सिंह उर्फ सन्तम सिंह जो निर्दलीय प्रत्यासी कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह का पोलिंग एजेंट था जबकि इसी गांव के स्व महासागर साह के पुत्र शैलेश साह जो जदयू प्रत्यासी अजय सिंह के पोलिंग एजेंट था। बताया जाता है कि दोनों की गिरफ्तारी मजिस्ट्रेट ने की। दोनों एजेंट के पास पार्टी से संबंधित थैला से कोई सेम्बल प्राप्त किया गया था। उधर डेरा राय के बंगला के मतदान केंद्र पर आज असामाजिक तत्वों ने एक पत्रकार पर हमला कर दिया जिसमें पत्रकार जख्मी हो गये। पत्रकार का इलाज सिसवन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali