मैरवा में करंट लगने से किशोर की मौत, स्वजनों में कोहराम

0
current se maut

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के विलासपुर में रविवार की सुबह करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक विलासपुर निवासी मुन्ना मिश्र का पुत्र विकास मिश्र बताया जाता है। बताया जाता है कि विकास मिश्र अपने घर में बेड पर आराम कर रहा था। घंटों से बिजली गायब थी। उमस भरी गर्मी से वह परेशान था। इसी दौरान बिजली आ गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बिजली आने पर वह पास रखे स्टैंड फैन को चलाने लगा। विकास ने स्टैंड फैन को अपनी तरफ घुमाने कर प्रयास किया तभी उसे जोरदार करंट लग गया। उसकी चीख सुन कर घर के लोग दौड़ पड़े। स्वजन उसे उठाकर रेफरल अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण अस्पताल पहुंच घटना का जायजा लेने लगे। स्वजनों के चीत्कार से पूरा अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। ग्रामीण स्वजनों को सांत्वना दे रहे थे।