आंगनबाड़ी सेविका सुमन देवी की हत्या कर शव को जलाने का आरोप

0

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पीपरा टोला सुंदरपुर गांव में गुरुवार की रात आंगनबाड़ी सेविका की हत्या कर पेट्रोल छिड़कर शव जला देने का मामला में प्रकाश में आया है। मृतका गांव के ही कृष्ण मोहन यादव की पत्नी सुमन देवी बताई जाती है। इस मामले में मृतका के पिता ने थाने में आवेदन देकर उसके पति समेत ससुराल के सात लोगों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका के पिता गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना के कमलाकांत कररिया निवासी राजदेव यादव ने बताया कि उसकी पुत्री सुमन देवी की शादी आठ वर्ष पूर्व पिपरा टोला सुंदरपुर निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र कृष्ण मोहन यादव के साथ हुई थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

सुमन देवी दो वर्ष पूर्व आंगनबाड़ी सेविका के रूप में चयनित हुई थी। 15 अक्टूबर को उसके दामाद कृष्णमोहन यादव ने फोन कर बताया कि सुमन की मौत हो गई है। हमलोग पहुंचे तो पता चला कि रात्रि में ही सुमन देवी का शव जला दिया गया है। जब श्मशान घाट में जाकर देखा उसका कहीं पता नहीं चला। उसके बाद थाना में आवेदन देकर सुमन के पति कृष्ण मोहन यादव, राजेंद्र यादव, बलिद्र यादव, सुगिया देवी, सरल यादव, नागेंद्र यादव और उनकी पत्नी को आरोपित किया है जिसमें उसकी पुत्री की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए पेट्रोल से जला देने का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।