छपरा: सेना के जवान का शव पहुंचा गांव, जय हिन्द के नारे के साथ दी गई विदाई

0

छपरा: जिले के गड़खा प्रखंड के रतनपुरा बसन्त के सेना के जवान की मौत दिल्ली कैंप में हो गई। मृतक रोहित सिंह उर्फ सोनू रतनपुरा बसंत गांव निवासी स्व देवेंद्र नाथ सिंह के पुत्र थे। शनिवार को जब उनका शव रतनपुरा बसंत पहुंचा तो मातम छा गया। रोहित वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुआ था। अब उनके परिवार में मां और भाई है। एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। शहीद के शव को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। रोहित की मौत गांव के लोग काफी दुखी थे। आमी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जय हिंद के नारे के साथ विदाई दी गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मौके पर विधायक सुरेन्द्र राम जिलापार्षद शिव प्रसाद मांझी मुखिया प्रतिनिधि महेश राय बीजेपी नेता राहुल पासवान श्रीनिवास सिंह मंडल अध्यक्ष प्रो हरेन्द्र सिंह, योगेन्द्र सिंह उर्फ़ नेताजी अश्वनी सिंह आशीष रंजन सिंह चौहान सहित अन्य लोगों ने शव पर पुष्प माला अर्पित कर अंतिम विदाई की। काफी मिलनसार व्यक्ति थे रोहित 60 बटालियन के ए एम सी आर्मी मेडिकल कोर में कार्यरत रोहित काफी मिलनसार और हंसमुख व्यक्ति हमेशा ग्रामीणों के दुख सुख में साथ दिया करते थे। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद पहले तो ग्रामीणों को विश्वास ही नहीं हुआ ,परंतु गाँव शव आने के बाद सभी की आँखें नम हो गई।मां आशा देवी और भाई राहुल कुमार सिंह समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पिता स्वर्गीय देवेंद्र नाथ सिंह बंगाल पुलिस में कार्यरत थे।