जीरादेई: आपसी रंजिश में गोली लगने से युवक घायल

0
  • चंवर में भैस चराने के दौरान लगी गोली
  • पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में शनिवार की देर शाम गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान रेपुरा गांव निवासी कमलेश यादव (30 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक शनिवार को भैंस चराने गया हुआ था। परिजनों का कहना है कि अपराधी प्रवृति के कई युवक नीलगाय का शिकार करने गए हुए थे। नीलगाय का शिकार करते समय निशाना चुकने से गोली कमलेश यादव के पैर में जाकर लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इसकी सूचना घायल के परिजनों व पुलिस को दी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि गोली चलने की घटना व घायल का फर्द बयान दर्ज करने में पुलिस जुटी हुई है। पता कर रही है कि घटना के पीछे सही वजह क्या है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

गोली चलने की घटना पुलिस के लिए चुनौती

थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में शनिवार को गोली लगने से घायल कमलेश यादव की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं इस तरह की वारदात पुलिस के लिए भी चुनौती साबित हो रही है। क्योंकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जहां जोर शोर की राजनीति हो रही है। वहीं इस घटना का आम लोगों के जीवन पर भी असर पड़ेगा। लोगों की माने तो घटना को चुनावी रंजिश के वजह से अंजाम दिया गया है। क्योंकि पंचायत चुनाव को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सभी लाइसेंसधारियों के हथियार जमा करा लिए हैं। ऐसे में अवैध हथियारों से ही इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा सकता है। घटना के पीछे आखिर ठोस वजह क्या है। अभी तक पता नहीं चल पाया है।