आंदर: विद्यालय में प्रधानध्यापक व शिक्षकों के विवाद में बच्चों का पठन पाठन प्रभावित

0
school

परवेज अख्तर/सिवान: आंदर प्रखंड के खेढ़ाय स्थित उत्क्रमित मध्य सह माध्यमिक उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक व नियोजित शिक्षकों के विवाद में बच्चों का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को 12 दिनों बाद सभी विद्यालय खोल दिए गए हैं। सभी विद्यालयों में सुचारू रूप से पठन पाठन चला , लेकिन खेढ़ाय विद्यालय में प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों के बीच के विवाद के कारण पढ़ाई नहीं हुई। इस संबंध में प्रधानाध्यापक हरिशंकर यादव ने बताया कि मेरे द्वारा उपस्थिति पंजी प्रस्तुत की गई, जिस पर नियोजित शिक्षकों द्वारा हाजिरी दर्ज नहीं की गई। पंजी विद्यालय के नियोजित शिक्षक कमलेश उपाध्याय के पास ही है। कार्यालय में हाजिरी दर्ज न कर कक्षा आठवीं में सभी शिक्षक चले आए और शिक्षण कार्य बाधित किए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

सभी शिक्षक विद्यालय में पठन-पाठन नहीं करना चाहते हैं और समय से नहीं आते हैं। समय से पहले घर लौट जाना चाहते हैं। इन सभी विषयों पर जब मैंने प्रतिबंध लगाना शुरू किया तो दो माह से विवाद उत्पन्न हो गया है। वहीं शिक्षकों द्वारा बताया गया कि शुक्रवार को ससमय विद्यालय पहुंचकर हम सभी अपनी उपस्थिति दर्ज करने लिए कार्यालय में गए तो पुरानी उपस्थिति पंजी गायब थी। जब हमलोग प्रधानाध्यापक से पूछे तो उन्होंने फटकार लगाते हुए दुर्व्यवहार किया। इसकी सूचना डीईओ, बीईओ व अन्य अधिकारियों को दे दी गई है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद केसरी ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों द्वारा किए जा रहे विवाद की जानकारी संज्ञान में आई है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।