सिवान: भूमि के लिए मारपीट, पांच घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर में दस धुर भूमि के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान निराला नगर निवासी सुभाष महतो, नरेंद्र महतो, अमरजीत महतो है जबकि दूसरे पक्ष से आकाश कुमार व नीतीश कुमार है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

एक पक्ष से सुभाष महतो ने बताया कि घर के पीछे में दस धुर भूमि है। जिसे पट्टीदारों द्वारा कब्ज़ा करने की नियत से वहां ईंट बालू गिराया गया था। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से आकाश कुमार ने बताया कि कोर्ट के द्वारा हमलोगों के पक्ष में फैसला आया है। इसके बाद भूमि का घेराव करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान इन लोगों द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला किया गया। इससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।