महाराजगंज: कथक में शिवानी को प्रमंडल स्तर पर मिला प्रथम स्थान

0
Siwan Online News

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज मुख्यालय स्थित स्वामी कर्मदेव यमुना राम उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज की कक्षा 10 की छात्रा शिवानी कुमारी ने प्रमंडल स्तर पर आयोजित कला उत्सव की विधा कथक में प्रथम स्थान प्राप्त की है। इसके साथ ही इसका चुनाव राज्य स्तर पर होने वाले कला उत्सव के लिए हुआ है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उसके चयन में विद्यालय परिवार एवं स्वजनों में खुशी का माहौल है। प्रधानाध्यापक सुधांशु कुमार ने बताया कि इस उपलब्धि में विद्यालय के संगीत शिक्षक प्रतापचंद पांडेय का महत्वपूर्ण योगदान है। शिवानी के इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार हर्षित है एवं राज्य स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में सफल होने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।