बसंतपुर नगर पंचायत चुनाव में 15 मतदान केंद्रों पर 10 ह्जार 566 मतदाता कर सकेंगे मतदान मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर नगर पंचायत का चुनाव दूसरे चरण में 28 दिसंबर होने वाला है। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है, वहीं प्रत्याशी भी मतदाताओं को गोलबंद करने में जुटे हुए हैं। बसंतपुर नगर पंचायत के 11 वार्डों में इसके लिए कुल 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 11 मुख्य मतदान केंद्र तथा चार चलंत मतदान केंद्र शामिल हैं। इन 11 वार्डों में कुल 10,566 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार वार्ड एक में 844 मतदाता हैं इसमें 5561 पुरुष मतदाता तथा 5005 महिला मतदाता शामिल हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं वार्ड दो में कुल 1329 मतदाता हैं इसमें पुरुष मतदाता 707 तथा महिला मतदाता 622 शामिल हैं। वार्ड संख्या तीन में कुल 1001 मतदाता हैं इसमें पुरुष मतदाता 529 तथा महिला मतदाता 472 मतदाता हैं। वार्ड संख्या चार में कुल 943 मतदाता हैं इसमें पुरुष मतदाता 503 तथा महिला मतदाता 440 शामिल हैं। वार्ड संख्या पांच में कुल 836 मतदाता हैं इसमें पुरुष मतदाता 449 तथा महिला मतदाता 387 शामिल हैं। वार्ड संख्या छह में कुल 719 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता 389 तथा महिला मतदाता 330 शामिल हैं।

वार्ड संख्या सात में कुल मतदाता 1073 हैं। इसमें पुरुष मतदाता 569 तथा महिला मतदाता 504 शामिल हैं। वार्ड संख्या आठ में कुल मतदाता 1168 हैं। इसमें पुरुष मतदाता 609 तथा महिला मतदाता 559 शामिल हैं। वहीं वार्ड नौ में कुल मतदाता 872 है। इसमें पुरुष मतदाता 445 तथा महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं वार्ड 10 में कुल मतदाता 820 हैं। इसमें पुरुष मतदाता 416 तथा महिला मतदाता 404 शामिल हैं, वहीं वार्ड संख्या 11 में कुल मतदाता 961 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 514 तथा महिला मतदाता 447 शामिल हैं।