डीजे की धुन पर मूर्ति विसर्जन कर लौट रही थी युवाओं की टोली, थानेदार ने टोका तो मार दी गोली

0
goli

गया: जिले के टनकुप्पा थानाध्यक्ष को गोली मार दी गई है। डीजे की धुन पर मूर्ति विसर्जन करने गए युवकों की भीड़ में से किसी ने उन्हें गोली मार दी। थानाध्यक्ष के जांघ में दोनों गोली लगी है। गोली लगते ही थानाध्यक्ष जमीन पर गिर पड़े। उनके गिरते ही मौके से युवकों की भीड़ के बीच हड़कंप मच गया। इस घटना में एक सैप जवान कृष्णदेव शर्मा भी जख्मी हुए हैं. उन्हें सिर पर रोड़े लगे हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जानकारी के अनुसार टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बरतारा में शनिवार की देर शाम वंशी नदी से मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे लोगो थाना अध्यक्ष ने डीजे बजाने से मना किया तो भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया और उसके बाद फायरिंग की घटना हुई जिसमें थाना प्रभारी अजय कुमार की दोनों जांघ में गोली लग लगी है . जबकि पथराव में सैप जवान कृष्णदेव शर्मा के सिर में चोट तो वहीं पुलिसकर्मी शशि नीलम घायल हो गए. घायल पुलिसकर्मियो को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पत्थरबाजी के बीच ही युवकों की भीड़ में से किसी युवक ने एक के बाद एक दो गोली चला दी। दोनों गोलियां एक-एक कर थानाध्यक्ष के बायीं जांघ को भेदते हुए निकल गई। वहीं गोली लगते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार जमीन पर गिर पड़े। उनके गिरते ही युवकों की भीड़ मौके से अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गई। पुलिस कर्मी थानाध्यक्ष को कवर कर उन्हें बचाने और अस्पताल ले जाने में जुट गए। थानाध्यक्ष को पुलिस कर्मी टनकुप्पा सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

आपको बता दें की गया जिला प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन कर लौटने के दौरान डीजे बजाने पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ था इसके बावजूद मूर्ति विसर्जन में लोग डीजे बजा रहे थे. घटना के बाद तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए फतेहपुर पुलिस और वजीरगंज डीएसपी पुलिस कैम्प कर रही है।