सिवान में ससुराल आ रहे युवक को मारी गोली, मोटिव की तलाश में जुटी पुलिस

0

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान में अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती दी है। बदमाशों ने ससुराल आ रहे व्यक्ति को गोली मार दी है। रघुनाथपुर थाना के एक 35 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर अपराधियो ने जख्मी कर दिया। घटना एमएच नगर थाना के शेखपुरा रौजा नहर स्थित बताई जा रही है। घायल पंजवार के मुन्ना खां बताया जा रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

खबर के मुताबिक मुन्ना अपनी मोटरसाइकिल से एम एच नगर के गागलखां के टोला अपने ससुराल आ रहा था। घटना से संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर दो बदमाश हथियार के साथ उसका पीछा करते हुए शेखपुरा रौजा समीप पुल के पास पहुंचे और उसे गोली मार दी। गोली की आवाज से आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों को आते देख बदमाश मौके से फरार हो गए।

गोली लगने के बाद घायल मुन्ना एक मकान के पास गिर पड़ा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे मुन्ना को इलाज के सिवान भेजा। घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। लिए भेज दिया। पुलिस को जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुंच तहकीकात में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वारदात के पीछे क्या वजह है इसकी जांच की जा रही है। मोटिव की जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।