बड़हरिया के सीमावर्ती क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन अलर्ट

0
police

परवेज अख्तर/सिवान :- गोपालगंज में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सीमावर्ती क्षेत्र बड़हरिया में प्रशासन अलर्ट हो गई है। इस दौरान मंगलवार को एसडीओ संजीव कुमार ने बड़हरिया सीमावर्ती क्षेत्र का प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने बीडीओ अशोक कुमार थानाध्यक्ष प्रभारी मनोज कुमार एवं सीओ से विधि-व्यवस्था पर विचार विमर्श किया। साथ ही कई बिंदुओं पर चर्चा की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

बड़हरिया की लंबी सीमा गोपालगंज जिले से लगी है तथा कई रास्ते प्रखंड को गोपालगंज से जोड़ती है। इन रास्तों से काफी संख्या में गोपालगंज के लोगों का आवागमन होता है। इसी कारण लॉकडाउन के साथ ही सीमा को सील करते हुए इन सड़कों पर ड्रॉप गेट बना कर आवागमन को बाधित कर दिया गया था। एसडीओ ने सभी ड्राॅप गेट को सुदृढ़ करते हुए आवागमन पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है।