Siwan News

लड्डन मियां पर भाई को पिटवाने का लगाया आरोप

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के नगर थाना क्षेत्र के पकवलिया में सोमवार की रात लाठी डंडा से लैस कुछ लोगों ने एक युवक को गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक पपन मियां बताया जाता है। घायल को आनन फानन में लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं घायल ने इस मामले में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मुख्य आरोपित सह अपने सगे भाई लड्डन मियां सहित सात लोगों को आरोपित किया है। इधर पिटाई की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंच कर घायल का फर्द बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामल में मंगलवार को घायल पपन मियां ने बताया कि उसका लड्डन मियां से पूर्व से संपत्ति को लेकर विवाद चलता आ रहा है। कई बार उसने जान से मारने की धमकी दी है। इसी क्रम में सोमवार की शाम मैं दूध लेकर पकवलिया से लौट रहा था तभी पहले से घात लगाए सद्दाम अंसारी, शाहिल मियां, अफसर मियां, हासिम अंसारी, संदीप साह सहित अन्य ने लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। मेरी पिटाई उसी के इशारे पर हुई है। वहीं लड्डन मियां की बहनों ने बताया कि संपत्ति के विवाद को लेकर लड्डन मियां द्वारा कई बार धमकी दी जा चुकी है। मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। आए दिन लड्डन हमलोगों को प्रताड़ित करता रहता है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024