तरवारा: ……..और जब महिला सब इंस्पेक्टर कंचन कुमारी का कारवां पहुंचा हरिहरपुर लालगढ़ गांव तो भागते – भागते तबाही के आलम से गुजरे आरोपित

0
  • चिमनी भट्ठा के विवाद में जबरदस्त तरीके से हुई थी फायरिंग
  • 5 लोग हुए थे सदीद तौर पर जख्मी
  • भानु प्रताप सिंह तथा मुकेश कुमार सिंह गिरफ्तार, भेजे गए जेल

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान पुलिस कप्तान श्री शैलेश कुमार सिन्हा के दिशा निर्देश के आलोक जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर लालगढ़ गांव में पुलिस ने शनिवार की रात जबरदस्त तरीके से छापेमारी कर कई माह से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहे आरोपित भानू प्रताप सिंह तथा मुकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था।छापेमारी के क्रम में पुलिस की भय से भानू प्रताप छत से कूदने के क्रम में गिरकर आंशिक रूप से घायल हो गया था।जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में पुलिस द्वारा भर्ती कराया गया था।जबकि गिरफ्तारी के दूसरे दिन पुलिस ने मुकेश कुमार सिंह को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया था।सोमवार की दोपहर जीबी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री अखिलेश कुमार ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।इस मामले में जीबी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री अखिलेश कुमार ने बताया कि 15 मई को उपरोक्त गांव स्थित चिमनी भट्ठा के विवाद में जबरदस्त तरीके से फायरिंग की गई थी।हुई फायरिंग में 5 लोग सदीद तौर पर जख्मी हो गए थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

WhatsApp Image 2022 10 17 at 8.21.51 PM 1

जिन्हें सिवान सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था।घायलों में फतेह आलम उर्फ मुन्ना मियां,सहीम मियां,रहीम मियां,सलीम मियां तथा सुरेश यादव शामिल थे।घायलों में सुरेश यादव की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई थी।इस घटना को लेकर फतेह आलम उर्फ मुन्ना मियां के बयान पर एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।जिसमें भानु प्रताप सिंह,अनिल सिंह,मुकेश कुमार,टिंकू सिंह,नीलेश सिंह,शराब माफिया कामता सिंह उर्फ भुटूर सिंह,उपेंद्र सिंह तथा अनिल सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया था।घटना के दिन ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिमनी के मुंशी जामो बाजार थाना क्षेत्र के खुलासा गांव निवासी उपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के बाद से अन्य सभी आरोपीत पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।फरार रहने की स्थिति में दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर कंचन कुमारी ने माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर सभी आरोपितों के घर एक सप्ताह पूर्व इश्तेहार चस्पा किया था।

WhatsApp Image 2022 10 17 at 8.21.50 PM

अभी दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता महिला सब इंस्पेक्टर कंचन कुमारी माननीय न्यायालय से कुर्की जप्ती का तामिला करने हेतु आदेश प्राप्त करने के फिराक में थी।कि इसी बीच दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता महिला सब इंस्पेक्टर कंचन कुमारी को गुप्त सूचना मिली की घटना का मुख्य सूत्रधार भानु प्रताप सिंह तथा मुकेश कुमार सिंह घर पर ठहरा हुआ है।इसी बीच जीबी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री अखिलेश कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करने हेतु एक पुलिस टीम का गठन किया गया।इस इस दौरान भानु प्रताप सिंह एवं मुकेश सिंह को दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता महिला सब इंस्पेक्टर कंचन कुमारी ने दौड़ा-दौड़ा कर धर दबोचा। भागने के क्रम में घटना का मुख्य सूत्रधार भानु प्रताप सिंह आंशिक रूप से घायल हो गया था।जिसे इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चिकित्सकीय टीम के जांच रिपोर्ट आने तथा सोमवार को डिस्चार्ज करने के बाद महिला सब इंस्पेक्टर कंचन कुमारी ने आरोपित भानु प्रताप सिंह को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।जहां न्यायाधीश ने सारे कागजी कोरम पूरा करने के बाद उसे जेल की हवा खिला दी।इस संदर्भ में दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता महिला सब इंस्पेक्टर कंचन कुमारी ने बताया कि जल्द हीं फरार चल रहे सभी आरोपितों के घर की कुर्की जप्ती फिरार रहने की स्थिति में की जाएगी।उधर एक अन्य आरोपित धोती वाला हृदयानंद सिंह के बारे में महिला सब इंस्पेक्टर कंचन कुमारी ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में जांच चल रही है।आगे की कार्रवाई वरीय पुलिस पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में की जाएगी।