आंदर: विवादित भूमि पर जबरन कब्जा करने का आरोप

0
bhumi ghotala

परवेज अख्तर/सिवान: आंदर के थाना क्षेत्र के भवराजपुर निवासी अजीज हैदर की पत्नी एनायत फातमा ने आंदर थाना में आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर विवादित भूमि पर जबरन निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी प्रति न्यायालय, एसपी, डीआइजी सारण व डीजीपी पटना को निबंधित डाक से माध्यम से प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोप लगाया है कि गांव में खाता नं. 894 सर्वे नं 3280 रकबा 18 कट्ठा 11 धुर पर न्यायालय में मामला चल रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

इस मामले में न्यायालय द्वारा सुनवाई होने तक इस पर काेई कार्य कराने पर रोक लगा दिया गया है। इसके बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा इस भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से ईंट गिरा घेरा जा रहा है जो न्यायालय का उल्लंघन है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।