आंदर: बंगरा उज्जैन में बाल संसद का चुनाव, 125 छात्र-छात्राओं ने किया मतदान

0
Siwan Online banner

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के बंगरा उज्जैन गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में शनिवार को प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी की देखरेख में बाल संसद का चुनाव कराया गया। इस मौके पर कक्षा छह, सात एवं आठ के छात्र-छात्राओं ने मतदान में भाग लिया। मतदान के दौरान कक्षा नौ की रिया कुमारी, हेमा कुमारी, अंपू कुमारी, दीपिका कुमारी को मतदान कर्मी बनाया गया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, विज्ञान मंत्री, पुस्तकालय मंत्री, खेल मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, स्वच्छता मंत्री, जल एवं कृषि मंत्री, बाल सुरक्षा व न्याय मंत्री, कला एवं संस्कृति मंत्री एवं सूचना व संपर्क मंत्री पद पर विधिवत चुनाव कराया गया। इसके लिए 125 छात्र-छात्राओं ने अपना मत का प्रयोग किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि मतगणना 15 मई को होगी। इस मौके पर सुशील कुमार सिंह, सुरेंद्र पांडेय, शिल्पा कुमारी सिंह, जितेंद्र प्रसाद, सुभाषचंद्र कुशवाहा, बृज कुमारी, मुकेश कुमार, पूनम समेत आदि शिक्षक उपस्थित थे।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here