आंदर: यूरिया के लिए किसानों ने किया हंगामा

0

परवेज अख्तर/सिवान: आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित बिस्कोमान कार्यालय परिसर में सोमवार को यूरिया नहीं मिलने से नाराज किसानों ने हंगामा किया। किसानों का कहना था कि किसान खाद के लिए सुबह से ही बिस्कोमान कार्यालय पहुंच कतार में खड़े हो गए। दुकान खुलते ही किसानों की संख्या बढ़ने लगी। यूरिया लेने के लिए लोग धक्का-मुक्की करने लगे। अफरातफरी के बीच कुछ किसानों के बीच यूरिया का वितरण किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

हालांकि कम मात्रा में यूरिया रहने के कारण सभी किसानों को खाद नहीं मिल सका। इस कारण कुछ किसानों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। किसान सोनू कुमार, रूदल यादव, श्याम गोड़, मुसाफिर समेत अन्य किसानों ने बताया कि गेहूं, सरसों की फसल को यूरिया की जरूरत है। अगर यूरिया नहीं मिली तो फसल की बोआई नहीं हो पाएगी। सिंचाई के बाद यूरिया जरूरी है। इस संबंध में बिस्कोमान प्रबंधक ने बताया कि 600 बोरा यूरिया का पैकेट आया है इसमें करीब डेढ़ सौ पैकेट का वितरण किया गया है। शेष लोगों का वितरण शीघ्र ही किया जाएगा।