आंदर: रुद्रमहायज्ञ को ले हुआ ध्वजारोहण, वातावरण हुआ भक्तिमय

0

परवेज अख्तर/सिवान: आंदर प्रखंड के बरवा गांव स्थित वंशी महाराज मंदिर परिसर में नौ दिवसीय रुद्रमहायज्ञ को लेकर शुक्रवार को ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण पड़ेजी कुटिया धाम के त्यागी महाराज व यज्ञाचार्य अरविंद मिश्रा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ पूरे गांव में ध्वजा को घुमाया गया। इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चारण व जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। ज्ञात हो कि ग्रामीणों के सहयोग से रुद्रमहायज्ञ कराने का निर्णय लिया गया है। यज्ञाचार्य ने बताया कि रुद्र महायज्ञ 22 मार्च को कलश यात्रा के साथ आरंभ होगा और इसकी पूर्णाहुति एक अप्रैल को की जाएगी। महायज्ञ के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम रामलीला, रासलीला, प्रवचन, हवन पूजा तथा महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। यज्ञ स्थल पर मनोरंजन के लिए मीना बाजार, झूला, मौत का कुआं आदि लगाए जाएंगे।