परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गाजियापुर गांव में एक पति अपनी पत्नी को बंधक बनाकर कई दिनों से पिटाई कर रहा था। पति की पिटाई से महिला परेशान हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आंदर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही आंदर थाना की पुलिस गुरुवार को उक्त व्यक्ति के घर पहुंची। पुलिस के आने की सूचना पर महिला का पति घर छोड़कर फरार हो गया।
काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की। इसके बाद उक्त महिला ने अपने पति के विरुद्ध थाना में आवेदन देने की बात कही। पुलिस ने गांव के ग्रामीणों से भी इसकी गहनता से पूछताछ की। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि पुलिस को देख उसका पति फरार हो गया है। पीड़िता द्वारा आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को मदर्स…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर चल रहे पंचकुंडीय…
परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के छतीसी और बलडीहां के समीप सोमवार को करीब…
परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने को लेकर जिला…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती में रविवार की रात एक घर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में सोमवार को मंदिर…