आंदर: नहर में पानी नहीं आने से रबी सिंचाई बाधित, किसान परेशान

0
kishan

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड से होकर गुजरने वाली नहर में पानी नहीं आने से किसान अपनी रबी फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। पानी के अभाव में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस वक्त किसानों को रबी फसल की सिंचाई की आवश्यकता होती है। कई किसानों को वर्षा और नहर के पानी पर निर्भर रहना होता है। वहीं वर्षा नहीं होने तथा नहरों में पानी नहीं होने से उनकी रबी की सिंचाई प्रभावित हो रही है। आर्थिक रूप से संपन्न किसान तो पंपसेटों से अपनी फसल की सिंचाई कर लेते हैं, लेकिन निर्धन किसान राशि के अभाव में अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें पानी सिंचाई के लिए नहर के पानी एवं मौसम पर आधारित होना पड़ता है। पानी के अभाव में उन्हें सिंचाई के लिए चिंता सता रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

किसानों का कहना है कि कई महीनों से पानी नहीं आ रहा है। इस मौसम में भी नहरों में अभी तक पानी नहीं आया है। इस कारण इलाके के हजारों किसान परेशान हैं। सिंचाई नहीं होने से किसानों को गेहूं, सरसों समेत आदि की फसल खराब होने का डर सता रहा है। इस संबंध में क्षेत्रीय किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की है, लेकिन उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। मैरवा तहसील के मनिया, अर्कपुर, शिवपुर, सहसरांव, गहिलापुर, असांव, तियांय समेत आदि नहर में पानी इन दिनों आ रहा है।

इस कारण किसान रबी की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे है। किसान उदय सिंह, मृत्युंजय सिंह, नागमणि पाठक, कुंज बिहारी सिंह, मनोज राम, मालिक दुबे, अजितेश प्रकाश सिंहा, सुरेंद्र पासवान, राजू साह, राघव सिंह समेत आदि किसानों ने बताया कि पानी के अभाव में फसल खराब होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से संपन्न किसान तो पंपसेट से खेतों में सिंचाई कर रहे हैं। गरीब वर्ग के किसान डीजल महंगा होने की वजह से ऐसा कर पाने में असमर्थ है। किसानों ने गंडक विभाग के पदाधिकारियों से नहर में जल्द पानी आपूर्ति करने की मांग की है।