आंदर: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो महिला सहित तीन घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर 12 घंटे के अंदर हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया। घायलों में एक की पहचान मितवार निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है जबकि अन्य घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार प्रिंस कुमार शनिवार की सुबह से कोचिंग पढ़कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था तभी प्रखंड कार्यालय के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से धक्का लगने से वह गिर कर घायल हो गया तथा उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

घटना के बाद दूसरा बाइक चालक भागने में सफल रहा। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं तियांय बाजार में शुक्रवार की शाम स्कूटी से गिरने से मां-पुत्री घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार प्रेषण तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। बताया जाता है कि दोनों घायल अपने स्वजन के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे तभी स्कूटी चालक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here