असांव: आरोपितों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी तेज

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में 19 फरवरी की रात आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें एएसआइ जगदीश प्रसाद सिंह समेत पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में घायल एएसआइ के बयान पर विवेक सिंह, चंद्रभूषण सिंह, रोहित सिंह, अमित सिंह, वीगन सिंह, जितेंद्र सिंह, अमित सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार की रात संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन पुलिस को खाली हाथ लगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई। सभी घर छोड़कर फरार बताए गए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।