Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आशा कार्यकर्ताओं ने मांगे पूरी कराने का बनाया दबाव, सड़क पर किया पुतला दहन

परवेज़ अख्तर/सीवान : बिहार चिकित्सा एंव जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर 12 सूत्री मांगों को ले आशा का हड़ताल शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी बाधित कर स्वास्थ्य सेवाएं बाधित की। जगह-जगह पुतला दहन एवं सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती है हड़ताल जारी रहेगा। बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा अरुणा तिवारी, नीतू देवी, अरुण देवी, अनीता देवी, सरोज देवी, मंजू देवी, किरण देवी, चिंता देवी, रीता देवी, सुशीला देवी, विभा सिन्हा, सुनीता देवी, आशा देवी, मीरा देवी, रेणु देवी, मंजू देवी, रिजवाना खातून, मेहरून खातून, मनीषा देवी, सुनीता कुमारी, चंदा देवी, सरोज देवी, उषा तिवारी, सुमन देवी, अादि ने ओपीडी बाधित कर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं बड़हरिया स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अपनी मांगों को ले आशा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया तथा मांगे पूरी होने तक हड़ताल पर रहने का एलान किया। इस दौरान ओपीडी सेवाएं बाधित की। प्रदर्शन करने वालों में माया देवी, सुमन, अनीता, सुनीता, मिलू देवी, ऊषा कुंवर, रिज़वान खातून, नुरेशा खातून, रेनू देवी, अंजू देवी, मीरा देवी, सहिला देवी, रिंकू देवी, प्रेम देवी, निर्मल देवी, बिंदा देवी आदि शामिल थीं। महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर निभा, उषा, रंभा, ज्ञांति, देवंती, कलावती आदि का कहना था कि जबतक सरकार हमारी मांगे नहीं मानती हड़ताल जारी रहेगा। भगवानपुर हाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जारी रहा। शुक्रवार प्रखंड अध्यक्ष मीरा देवी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं नेअस्पताल के मुख्य द्वार को पूरी तरह से बंद कर दिया। परिणाम स्वरूप चिकित्सको को आऊट डोर से बाहर बैठने पड़े। अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं के नारे बाजी के गूंज सुनबीडीओ डॉ. अभय कुमार आशा कार्यकर्ताओं के पास पहुंच उनकी मांगों को सुना तथा उनकी मांग को जिलाधिकारी एवं सरकार से तक पहुंचाने का आश्वासन दिया तथाहड़ताल समाप्त कर देने का सुझाव दिया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. विधुशेखर, प्रधान सहायक विजय शंकर सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक गुलाब रब्बानी उपस्थित थे आशा कार्यकर्ताओं में मालती देवी, प्रेमा कुमारी, निर्मला देवी, रामावती देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, रागिनी देवी आदि उपस्थित थीं। वहीं नौतन में आशा गीता देवी, राजकुमारी देवी, देवंती देवी,नसीमा खातून, शीला देवी, शोभा देवी ने ओपीडी सेवा बाधित कर प्रदर्शन किया। इसके अलावा लकड़ी नबीगंज, मैरवा, रघुनाथपुर आदि स्वास्थ्य केंद्रों पर आशा ने अपनी मांगों को ले प्रदर्शन किया।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…

April 23, 2024

महाराजगंज: संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…

April 23, 2024

आंदर: भगवान राम के आदर्शों पर चलने से ही मानव का कल्याण संभव : रेखा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…

April 23, 2024

दारौंदा: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के बीच प्रपत्र 12 घ का वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…

April 23, 2024

आंदर: युवक की हत्या मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…

April 23, 2024

महाराजगंज: डीएम-एसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…

April 23, 2024