सीवान पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के 50वां स्वर्ण जयंती में हुए शामिल

0

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के साथ किया दीप प्रज्वलित

परवेज अख्तर/सिवान: शहर मुख्यालय के दयानंद आर्युवेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का मनाए जा रहे 50वां स्वर्ण जयंती के अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा तथा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सीवान पहुंचे। इस दौरान दोनों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि किसी भी बीमारी की स्थाई समाधान के लिए आर्युवेद अपनाना आज बेहद आवश्यक बन गया है। आर्युवेद की तरह वैज्ञानिक तरीके से कदम बढ़ाना सभी के लिए जिम्मेवारी बन गई है। बताया कि आयुर्वेद ही हमारे जीवन को स्वस्थ रखने का माध्यम है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि सीवान के दयानंद आर्युवेदिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का 50 वा वर्षगांठ किसी भी संस्था के लिए एक बड़ी लंबी अवधि होती है। पिछले 50 वर्षों से चली आ रही इस कॉलेज ने यहां के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दी है। इस कॉलेज से निकल कर बच्चे देश और दुनिया में आयुर्वेद के क्षेत्र में लोगों को सेवा दे रहे है। भारत की चिकित्सा पद्धति में आयुर्वेद का अहम योगदान रहा है। उन्होंने बताया की शताब्दियों पूर्व से इस देश में जो चिकित्सा पद्धति रही उसमें आयुर्वेद का अपना एक विशेष स्थान रहा है। बताया कि संपूर्ण दुनिया में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के माध्यम से भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।