दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हमला, गोलीबारी में 3 बदमाश मारे गए

0

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी के एक कोर्ट में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मारे गए लोग बदमाश और गैंगस्टर हैं। यह घटना अदालत के भीतर हुई जिसके बाद जज का रक्तचाप कम हो जाने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

घटना न्यायमूर्ति गगनदीप की कोर्ट नम्बर 207 की है जहाँ बदमाशों ने भीतर घुसकर गोलीबारी शुरू कर दी। बदमाशों के निशाने पर कोर्ट में पेशी पर आया गैंगस्टर जितेंद्र गोगी था। बदमाशों की गोलीबारी में गोगी की मौत हो गयी।

apradhi

डीएसपी रोहिणी प्रणव तयाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावर वकीलों के ड्रेस में आए थे। अदालत में घुसकर उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में गैंगस्टर गोगी की मौत हो गयी। इस बीच पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की जिसमें दो बदमाशों के मारे जाने की सूचना है। एक व्यक्ति घायल हुआ है।

goli lagi 1