आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुरू हुई गोद भराई की रस्म

0
mahila

परवेज अख्तर/सिवान : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार की शाम को पोषण अभियान के तहत केंद्र संख्या 76, 85, 79, 83, 84 आदि केंद्रों पर गोद भराई की रस्में अदा की गईं, जिसमें पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिला को बुलाकर परंपरागत तरीके से गोद भराई की रस्म अदा की गई। इस रस्म में महिला के हाथों में नारियल, चुनरी, सिंदूर, बिंदी सहित अन्य सामग्री दी गई। साथ ही गर्भवती महिला के परिजन को केंद्र में बुलाकर देखरेख संबंधित जानकारी दी गई। महिलाओं को जागरूक करने के लिए उनके परिवार को गर्भावस्था में महिला के साथ खान-पान का ध्यान, जागरूकता में एंबुलेंस का नंबर एवं अन्य जरूरी जानकारी दी गई। महिला पर्यवेक्षिका उषा सिंह ने बताया कि यह अभियान जागरूकता के तौर पर गर्भवती महिला के तीन मुख्य उद्देश्य के साथ जानकारी दी जा रही है। गर्भावस्था में महिला को कैल्सियम का ध्यान रखना चाहिए और समय-समय पर चिकित्सकों से जांच कराते रहना चाहिए। प्रत्येक माह की 7 तारीख को आंगनबाड़ी के सभी केंद्रों में यह गोद भराई की रस्म अदा की जाएगी। इस दौरान केंद्र की सेविका कुमारी कंचन, पम्मी देवी, बिंदु देवी, रेणुका देवी सहित सेविका एवं महिला प्रियंका देवी सहित उनके माता-पिता एवं पोषक क्षेत्र की महिला के साथ अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali