Categories: पटना

बड़ा हादसा: पटना में पुल से गंगा में गिरी गाड़ी, एक ही परिवार के 9 शव बरामद

पटना: बिहार की राजधानी पटना से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां एक सवारी गाड़ी गंगा में डूब गई। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्‍थानीय गोताखोरों की मदद से नौ लोगों के शव गंगा से निकाले गए हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। यह हादसा दानापुर के समीप बने पीपा पुल पर हुआ। हादसे के करीब दो से ढाई घंटे देर से बचाव दल मौके पर पहुंचा। करीब तीन घंटे की मशक्‍कत के बाद गोताखोरों ने गाड़ी को ढूंढ निकाला। अब गाड़ी को क्रेन के जरिये नदी से बाहर निकाल लिया गया है।

सारण जिले का रहने वाला है पीड़‍ित परिवार

बताया जाता है कि सारण (छपरा) जिले के अकिलपुर निवासी मदन सिंह के पुत्र राकेश का 21 अप्रैल को तिलक हुआ था। 26 अप्रैल को शादी होनी है। इनका परिवार दानापुर के चित्रकुटनगर में रहता है। पटना में गंभीर कोरोना संक्रमण को देखते हुए शादी का कार्यक्रम गांव से हो रहा था। तिलक के बाद मदन सिंह के रिश्तेदार व परिवार के लोग दानापुर आ रहे थे। सुबह वे लोग गांव से चले थे। स्‍वजनों के मुताबिक गाड़ी पर अरविंद सिंह, रमाकांत सिंह, गीता देवी, उमाकांत सिंह की पत्नी अनुरागो देवी, उनके पोता-पोती और सरोज देवी आदि सवार थे। उसी गाड़ी पर सुजीत सिंह मनोज व सिताब राय भी थे। तीन लोग किसी तरह जान बचा निकल पाये।

सांसद और विधायक मौके पर मौजूद

क्षेत्रीय सांसद रामकृपाल यादव और दानापुर के विधायक रीतलाल यादव, पूर्व विधायक आशा सिन्हा, मुखिया सुभाष राय, अपर अनुमंडलाधिकारी हर्ष प्रियदर्शी भी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में बच्‍चे और महिलाएं सहित करीब 10 लोग सवार थे। दो लोग गाड़ी की छत पर भी बैठे थे, जिन्‍होंने कूदकर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि पुल से गुजरती पिकअप वैन अचानक गंगा में गिर गई। बताया जा रहा है कि गंगा की तेज धार में गाड़ी पुल के एक साइड से बहकर दूसरी साइड चली गई थी। इसकी वजह से उसे ढूंढने में काफी देरी हुई। क्रेन के सहारे गाड़ी को नदी से बाहर निकाल लिया गया है।

अकीलपुर से दानापुर की तरफ आ रही थी गाड़ी

गंगा में डूबने वाले वाहन पर सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। यह हादसा अकीलपुर से दानापुर की तरफ लौटते वक्‍त शुक्रवार की सुबह हुआ। गाड़ी को गंगा में समाते देखकर पुल से गुजर रही दूसरी गाड़‍ियों पर सवार लोग भौंचक रह गए। तत्‍काल वहां काफी भीड़ लग गई। इसी बीच कुछ लोगों ने प्रशासन को सूचना दी।

तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे सभी लोग

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात अकीलपुर के रहने वाले विक्रम सिंह के भतीजे राजेश का तिलक था। गंगा में डूबने वाली गाड़ी पर सवार इसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे की खबर के बाद शादी वाले घर के लोग सन्‍न हैं तो पीड़‍ितों के घर हाहाकार मच गया है।

पुल की हालत काफी जर्जर, पहले भी हो चुका है हादसा

दानापुर के पीपा पुल की हालत काफी जर्जर है। यहां पहले भी हादसा हो चुका है। इससे पहले एक ट्रैक्‍टर पुल से गंगा में गिर गया था। दानापुर की साइड में पुल का अप्रोच रोड भी सही तरीके से नहीं बनाया गया है। दानापुर के साइड में काफी तेज ढलान होने के कारण यहां वाहनों के फिसलने का डर हमेशा बना रहता है। यह पुल स्‍टील प्‍लेट से बना है, जिसपर वाहनों के फिसलने की आशंका हमेशा रहती है। शुक्रवार को हुए हादसे की वजह भी यही बताई जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024