बड़हरिया: रामनवमी को लेकर प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

0

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया रामनवमी को लेकर सोमवार को पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च बडहरिया थाना क्षेत्र के बाबू हाता, शेखपुरा, नरहरपुर, गिरधरपुर ,पुरानी बाजार, लकड़ी दरगाह, ज्ञानी मोड़, बड़हरिया बाजार सहित विभिन्न मार्गाें से होकर गुजरा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एसआइ राम विनय शर्मा, एएसआइ राजकुमार कश्यप, राजकुमार मिश्रा, पीएसआइ दुर्गा कुमारी, अर्चना कुमारी काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थी। ज्ञात हो कि एक वर्ष पूर्व साल बड़हरिया के शेखपुरा मस्जिद के समीप रामनवमी के जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस घटना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है।