बड़हरिया: भाकपा माले ने धरना के माध्यम से शांति व्यवस्था बनाए रखने का किया आह्वान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना चौक पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग को लेकर रविवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने बड़हरिया में शांति व्यवस्था बनी रहे,दोषी बचे नहीं, निर्दोष फंसे नहीं, आदि की मांग की। विधायक ने कहा कि बड़हरिया में हुई पत्थरबाजी पर प्रशासन पूरी तरह विफल है। उन्होंने बड़हरिया में उन्माद फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

वहीं पूर्व विधायक अमरनाथ यादव, नईमुद्दीन अंसारी ने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए उनकी नीतियों की आलोचना की। इसके पूर्व भाकपा माले कार्यकर्ता जिला मुख्यालय ललित बस स्टैंड से मार्च निकाल बड़हरिया अस्पताल, जामो चौक होते हुए थाना चौक पर पहुंचे जहां धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। मार्च में काफी संख्या में लोग शामिल थे। मौके पर प्रभारी रामचंद्र चौरसिया, प्रखंड उपाध्यक्ष विकास कुमार यादव, जयशंकर पंडित समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…

April 23, 2024

महाराजगंज: संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…

April 23, 2024

आंदर: भगवान राम के आदर्शों पर चलने से ही मानव का कल्याण संभव : रेखा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…

April 23, 2024

दारौंदा: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के बीच प्रपत्र 12 घ का वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…

April 23, 2024

आंदर: युवक की हत्या मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…

April 23, 2024

महाराजगंज: डीएम-एसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…

April 23, 2024