बड़हरिया: पानी व भोजन के अभाव में दर-दर भटक रही नीलगाय

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में इस भीषण गर्मी में पानी एवं भोजन के अभाव में नीलगाय इधर-उधर भटक रही हैं। रविवार की सुबह रानीपुर, भलुआ, बालापुर, सफी छपरा के चंवर में पानी व भोजन के लिए नीलगायों को भटकते हुए देखा गया। दर्जनों की संख्या में नीलगाय चंवर में दिखाई दे रही थी। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ये नीलगाय भूखे प्यासे हैं। खाने-पीने के लिए दूर-दूर कहीं तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

इससे परेशान नीलगाय इधर-उधर भटक रही थी और ग्रामीणों द्वारा उसे मारकर भगाया जा रहा था। इससे ऐसा लग रहा था कि इसका देखरेख करने वाला कोई नहीं है। हालांकि इस जंगली जानवर नीलगाय उससे थोड़ा सा नुकसान है, लेकिन बहुत सारा फायदा भी है, लेकिन लोगों को केवल नुकसान दिखाई देता है। इस कारण लोग नीलगायों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं देते। इन नीलगायों की कमी के कारण पर्यावरण दूषित हो रहा है। वन विभाग को इन पशुओं की सुरक्षा के लिए ध्यान देनी चाहिए।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here