बड़हरिया: अगहनी धान का पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग किया गया संपादित

0
kishan

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया प्रखंड के कैलगढ़ दक्षिण पंचायत के सियाड़ी गांव में शनिवार काे जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शशिकांत प्रकाश द्वारा अगहनी धान का पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा ओमप्रकाश सिंह के खेत में यानी थाना संख्या 286, प्लाट संख्या 768 मेें फसल कटनी प्रयोग संपादित किया गया। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि यह प्रयोग 10 मीटर लंबाई तथा 05 मीटर चौड़ाई आयताकार भूमि यानी सवा डिसमिल जमीन पर फसल कटाई कर पीटकर तथा वजन कर संपादित किया गया। इसमें फसल कटनी के संपादन में मापी अनुसार उपज दर प्रति हेक्टेयर 29.100 किलोग्राम पाया गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बताया कि फसल सहायता योजनान्तर्गत प्रत्येक कृषि वर्ष में धान, गेहूं, मक्का आदि पर पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग राज्य सरकार की आरे से निर्धारित किया गया है। यह कटनी प्रयोग प्रत्येक पंचायतों में कराया जाता है। इसके पीछे यह मंशा है कि छोटे स्तर पर कटनी प्रयोग कराया जाए तो उसकी गुणवत्ता काफी बढ़ जाती है। यह पंचायत स्तर पर किसानों को नुकसान का लाभ दिलाने की योजना है। इस कटनी प्रयोग के आधार पर औसत निकालकर उत्पादन का आंकलन किया जाता है। यह उत्पादन का आंकलन राज्य सरकार सभी जिलों से प्राप्त कर केंद्र सरकार को भेजती है। इसके आधार पर ही सरकार खाद्य नीति का आंकलन करती है। मौके पर प्रयोगकर्ता सह कृषि समन्वयक सुरेश कुमार चौहान, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी कृष्णा कुमार मांझी सहित अन्य पदाधिकारी व स्थानीय किसान मौजूद थे।