बड़हरिया: जल जमाव से लोग परेशान, जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से रोष

0
jal jamav

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड 23 मई को हुई वर्षा से जगह-जगह जल जमाव हो गया है। जल की निकासी नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार मुख्यालय स्थित जामो रोड, बीआरसी गेट समेत अन्य जगहों पर जल जमाव होने से लोगों को चलना मुश्किल हो गया है। जल जमाव के कारण पदाधिकारी, कर्मी व आम लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बताया जाता है कि बड़हरिया में नाला सड़क से दो फीट ऊंची बनाया गया है। इस कारण सड़क का पानी नाले में न जाकर यत्र-तत्र फैल जाता है। इस कारण जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार का कहना है कि अभी नाला की सफाई कराई जा रही है। सड़क को और ऊंचा करने की प्रक्रिया चल रही है। बहुत जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।