बड़हरिया: दुर्घटना से बचाव को ले वाहनों में लगाया गया रिफ्लेक्टर

0
sadak dhurghtna

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहे पर सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिंह और नवीन सिंह पटेल ने दुर्घटना से बचने के लिए दर्जनों साइकिल व बाइक समेत रिफ्लेक्टर लगाया। साथ ही सैकड़ों लाेगों के बीच मास्क का वितरण किया गया। राजेश सिंह ने बताया कि रिफ्लेक्टर लगाने से सड़क दुर्घटना होने की संभावना कम होगी। उन्होंने कहा कि इस ठंड के मौसम में लगातार यह काम जारी रहेगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

इस सामाजिक काम में मुझे काफी सकुन मिलता है। उन्होंने पुरैना, पलटूहाता, जोगापुर, परमामोड़ सहित अन्य चौक-चौराहे पर भी विद्यालय, साइकिल, वाहन, रिक्शा, ठेला पर आदि जगहों पर रिफ्लेक्टर लगाया तथा लोगों के बीच मास्क का वितरण किया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता रूपा पटेल ने कहा कि गोपालगंज के चौक पर भी रिफ्लेक्टर लगाया गया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों को इस कार्य में आगे आनी चाहिए।