परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया जामो में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में जामो थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी मौसी समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार महिला जामो बाजार निवासी रामपति देवी और चुलाई राम है। ज्ञात हो कि बड़हरिया थाना क्षेत्र की एक किशोरी जामो बाजार स्थित अपनी मौसी के घर रहती थी। वह वहीं पढ़ाई के साथ घर का काम भी करती थी।
उस पर गलत संबंध का दबाव बनाया जाता था। इसी बीच उसकी मौत की सूचना उसके स्वजनों को मिली। मामले में मृतका के पिता ने जामो थाना में आवेदन देकर रामपति देवी एवं चुलाई राम को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मृतका के गले में रस्सी का निशान देखा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के कोइरीगावा पंचायत के चैन छपरा गांव में रविवार…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के मेंहदार गांव स्थित महेंद्रनाथ मंदिर परिसर में सोमवार…
परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रखंड में विभिन्न गांवों में बीएलओ द्वारा मतदाता…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सोमवार…
एमएच नगर थाना क्षेत्र के हुसैन बंगरा चट्टी स्थित शिवम आटो सर्विस दुकान में लगी…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में सड़क किनारे अतिक्रमण होने से हमेशा जाम…