बड़हरिया: पेड़ से ई रिक्शा के टकराने से युवक घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग पर यमुनागढ़ देवी मंदिर के समीप ई रिक्शा के पेड़ में टकरा जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया। घायल युवक जामो थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी विनोद कुमार का पुत्र बृजेश कुमार है। वहीं रिक्शा में बैठी एक महिला सहित एक पुरुष को हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जामो थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी बृजेश कुमार सीवान स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए ई रिक्शा से जा रहा था। जिसमें उनके घर की एक महिला व एक पुरुष शामिल थे। इसी दौरान ई रिक्शा काफी तेज गति से होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गयी।