बसंतपुर: जदयू नेता ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय के गांधी आश्रम परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मंगलवार को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने माल्यार्पण कर नमन किया। मौके पर जदयू के प्रदेश सचिव संदेश महतो के नेतृत्व में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह तथा संदेश महतो ने उन्हें शाल देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया एवं सभी से कुशलक्षेम पूछा तथा कम समय का हवाला देकर गोपालगंज के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस अवसर पर जिला पार्षद रेणु यादव, जदयू अध्यक्ष वैद्यनाथ महतो, राजद प्रखंड अध्यक्ष रमाशंकर यादव, नौशाद आलम, देवीलाल शर्मा, तारकेश्वर यादव, रामप्रीत राय, अशोक यादव, हीरा मांझी आदि मौजूद थे। ज्ञात हो कि जदयू प्रदेश अध्यक्ष किसी कार्यवश गोपालगंज जा रहा थे थे। इस क्रम में थोड़ी समय के लिए बसंतपुर गांधी आश्रम में रुके हुए थे। वहीं तरवारा में जदयू नेता अब्दुल करीम रिजवी के नेतृत्व में जदयू नेता का स्वागत किया गया। इस मौके पर जिप अध्यक्ष संगीता यादव, मुर्तजा अली कैसर, जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर, इंद्रदेव सिंह पटेल, निकेशचंद्र तिवारी, सुनील  कुमार गुप्ता, इकराम खान, विजय वर्मा, राम दुलार वर्मा, अमीरुल्लाह सैफी, प्रभुनाथ महतो, रहमतुल्लाह अंसारी आदि शामिल थे।