बसंतपुर: सामूहिक अखंड अष्टयाम को निकली कलश यात्रा, वातावरण हुआ भक्तिमय

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के खोरीपाकड़ स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में आयोजित अखंड अष्टयाम के लिए सोमवार को हाथी-घोड़े एवं बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 501 कन्याओं के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आचार्य पंडित झूलन पांडेय के नेतृत्व में कलश यात्रा पूजा स्थल से आरंभ होकर बसंतपुर कबीर कुंज, रामजानकी मंदिर, पुरानी बाजार, सब्जी मंडी होते हुए कोड़र धमई नदी पुल के पास पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

इसके बाद कलश यात्रा एनएच 227 ए से गांधी आश्रम, शांति मोड़, सिपाह होते हुए मलमलिया एनएच 331 पर स्थित पावर ग्रिड, शर्मा आरा मशीन होते हुए यज्ञ मंडप के पास पहुंची जहां अखंड अष्टयाम आरंभ हुआ। यजमान के रूप में मंटू शर्मा तथा पूजा समिति के प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव, मुखिया छोटेलाल चौधरी, अमरनाथ शर्मा, राजीव शर्मा, गुड्डू शर्मा, बुलेट साह, संतोष वर्मा, नीरज शर्मा, मुसाफिर महतो समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इस मौके पर जयकार एवं रामधुन कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया।