बसंतपुर: स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार महिला सहित दो घायल, रेफर

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सिपाह स्थित एनएच 227 के समीप सोमवार को स्कार्पियाे से धक्का लगने से बाइक सवार महिला सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी मोतीलाल गिरि के पुत्र गोपाल गिरि तथा सुमेर गिरि की पत्नी दीपा देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

घटना के संबंध में बताया जाता है कि चांदपुर निवासी गोपाल गिरि गांव के ही सुमेर गिरि की पत्नी दीपा देवी को बाइक पर बिठाकर भगवानपुर हाट के चोरौली जा रहे थे। तभी सिपाह के पास एक स्कार्पियो ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। धक्का लगने से दीपा देवी एवं गोपाल गिरि दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दीपा देवी की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद स्कार्पियो चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा।