कृषि जागरूकता सह रबी अभियान का बीडीओ ने किया उदघाटन

0
kishan

परवेज़ अख्तर/मांझा(गोपालगंज):- जिले के मांझा प्रखंड कार्यालय परिसर मे कृषि विभाग के तत्वावधान कृषि जागरूकता महाअभियान सह प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम का उदघाटन बीडीओ ने दीप प्रज्वलित कर किया।बताया जाता है की शुक्रवार को उक्त परिसर मे आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बीडीओ अजीत कुमार ने कहा की आज किसान उपेक्षा के शिकार हो रहे है।जिसके कारण किसान आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे है।इसके पीछे जागरूकता का अभाव है। जबकि आज सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा उन्नत तकनीक से खेती करने के लिए कई कार्यक्रम तथा योजनाएं चला रही है।इसके लिए जागरूकता की आवश्यकता है।उनहोने कहा की अगर किसान आधुनिक तकनीक से खेती करें, तो कम लागत मे ज्यादा उत्पादन उत्पादित कर सकते है।वहीं बीडीओ ने किसानों से जल जीवन व हरियाली योजना के तहत जल सरंक्षण करने तथा पेड़ लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम मे प्रखंड उप प्रमुख ब्रजभूषण यादव,प्रखंड कृषि पदाधिकारी रविंद्र बैठा, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रखंड जदयू अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार बारी,राजद अध्यक्ष सुनिल कुमार बारी,किसान सलाहकार हरेश मांझी, सुनील सिह,ललितेश्वर सहित अन्य थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali