भगवानपुर हाट: ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाई आचार्य चाणक्य की जयंती

0
chankya

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के पंडित के रामपुर गांव में मंगलवार को आचार्य चाणक्य की जयंती ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाई गई. अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रफुल्ल राज पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य चाणक्य के तैलचित्र पर मौजूद लोगों ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए। समाज के लिए काम करने वाले नेता बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय को परशुराम सम्मान देते हुए उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

सम्मानित होने के बाद उन्होंने कहा कि ब्राह्मण के बिना ब्रम्हांड की कल्पना तक संभव नहीं है। प्रफुल्ल राज पांडेय ने कहा कि इतिहास आचार्य चाणक्य की उपलब्धियों का गवाह है। कहा कि कौटिल्य के नाम से चर्चित आचार्य चाणक्य ने ही नंदवंश का नाश कर चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाकर उन्हें दीक्षा दी। जिसके बदौलत उन्होंने मौर्य साम्राज्य का झंडा गाड़ा। अनुज पांडेय छोटू, कमलदेव पांडेय, कमलेश पांडेय, अभय पांडेय, रवि कुमार पांडेय, रोहित पांडेय, अमित उर्फ शिव प्रकाश थे।