भगवानपुर हाट: अधिवक्ता सह न्याय मित्र के निधन पर शोक

0
Dead body in a mortuary

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के गोविंदापुर निवासी सह बलहां एराजी ग्राम कचहरी के न्यायमित्र अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह का निधन गुरुवार को हृदय गति रुकने से हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सुरेंद्र सिंह महाराजगंज अनुमंडल कोर्ट के अधिवक्ता थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उनके निधन पर शंकरपुर ग्राम कचहरी की सरपंच मनसा देवी ने बताया कि अधिकता सुरेंद्र सिंह को गुरुवार की सुबह सीने में दर्द हुआ। स्वजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर महराजगंज अनुमंडल कोर्ट के अधिवक्ता रवींद्र सिंह, दिनेश सिंह, आमोद कुमार भानु , बीपी रंजन द्विवेदी, वशिष्ठ सिंह, जितेंद्र चौबे, सत्यदेव तिवारी आदि ने उनके परिवार से मिल ढाढ़स बंधाया। मृतक को दो पुत्र व दो पुत्री है।