भगवानपुर हाट: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत भाजपा मुक्त भारत का संदेश : डा. विधुशेखर

0

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की भारी बहुमत से हुई जीत ने साबित कर दिया है कि भाजपा का जनादेश समाप्त होने लगा है। भारत भाजपा मुक्त होने का संदेश देना शुरू कर दिया है। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. विधु शेखर पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि बहुत दिनों तक देश की जनता को भाषण की घुट पिलाकर नहीं रखा जा सकता। देश महंगाई, बेरोजगारी से जूझ रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

देश के किसान को समय पर खाद, बीज एवं सिंचाई का पानी नहीं मिलता, लेकिन केंद्र की सरकार देश के गरीब किसानों, मजदूरों की दशा के सुधार के बदले सिर्फ आश्वासन देकर बहला रही है, जिसे कर्नाटक की जनता ने समझ लिया तथा भाजपा को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत का संदेश दिया है। उन्होंने कर्नाटक चुनाव में जीत के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं को बधाई दी है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड कमलकिशोर ठाकुर, नसीम अहमद, उमेश सिंह, उस्ताक हुसैन, शंभू महतो, दीनबंधु पांडेय, तारकेश्वर प्रसाद, ललन तिवारी आदि आदि उपस्थित थे।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here