भगवानपुर हाट: पांच धुर भूमि को ले दो पक्षों में हुई मारपीट में आठ लोग घायल, रेफर

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सोंधानी गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें करीब आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में संजीव कुमार, श्रीमती देवी, अरविंद सिंह, राजीव रंजन, सौरभ कुमार सिंह तथा दूसरे पक्ष के सुमित कुमार, संजीत कुमार, अनिल सिंह तथा राजीव कुमार शामिल हैं।बताया जाता है कि अरविंद सिंह और अनिल सिंह के परिवार के बीच पांच धुर भूमि के लिए विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों पक्ष मंगलवार को आमने-सामने आ गए तथा दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पक्षों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।बताया जाता है कि इस घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग अस्पताल पहुंच गए, तनाव की सूचना पर एसआइ वीर बहादुर सिंह दलबल के साथ अस्पताल पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में एक पक्ष के अनिल सिंह ने थाना में आवेदन देकर अरविंद सिंह, संजीव कुमार सिंह, संदीप सिंह, उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी और वकील सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: 18 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना की टीम ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के मिर्जापुर में शुक्रवार को सपना जीविका महिला ग्राम…

May 17, 2024

सिवान: दिव्यांग व बुजुर्गों ने बैलेट पेपर से किया मतदान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को जिले…

May 17, 2024

सिवान: मजबूत प्रधानमंत्री बनाने को ले एनडीए के पक्ष में करें मतदान: मंगल पांडेय

✍️परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों के वरीय नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं…

May 17, 2024

गोरेयाकोठी: मोमबत्ती जलाकर लोगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक

जीविका दीदियां हर घर पहुंच वोट देने के लिए बांट रही आमंत्रण पत्र ✍️परवेज अख्तर/सिवान:…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: दियरा से 195 लीटर शराब बरामद, दो के विरुद्ध प्राथमिकी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना की टीम ने गुरुवार की शाम कौसड़ बगीचा के…

May 17, 2024