भगवानपुर हाट :श्रीअन्न मिलेट सम्मेलन का लाइव प्रसारण किसानों ने देखा

0
kishan

✍️परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय श्री अन्न (मिलेट) सम्मेलन का लाइव प्रसारण किसानों के बीच किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री अन्न की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी एवं इससे मिलने वाले रोजगार के बारे में बताया। इस सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय स्तर से आए विशेषज्ञों को श्री अन्न के माध्यम से जोड़ा गया। इसके अलावा इस सम्मेलन में भारत के केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मिलेट की खेती की विशेषताओं के बारे में बताया एवं इसे प्राकृतिक खेती से जोड़ने पर बल दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण कक्ष में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवानपुर बब्बन तिवारी शामिल थे। इस अवसर पर गोरेयाकोठी प्रखंड के सैदपुरा निवासी प्रगतिशील कृषक प्रभुनाथ तिवारी ने किसानों को संबोधित किया एवं मोटे अनाज के महत्व पर प्रकाश डाला तथा मोटे अनाज की खेती करने तथा उसका सेवन करने पर बल दिया। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक इंजीनियर कृष्णा बहादुर क्षेत्री, गृह विज्ञान की वैज्ञानिक सरिता कुमारी, वैज्ञानिक डा. प्रत्यूष कुमार, पौधा संरक्षण वैज्ञानिक डा. नंदीशा सीवी, उद्यान वैज्ञानिक डा. जोना दाखो ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एसआरएफ शिवम चौबे ने किया। इस अवसर पर हरिकिशोर तिवारी, शंभू सिंह, अभिनव कुमार सहित 60 किसान उपस्थित थे।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here