भगवानपुर हाट: भूमि विवाद को ले दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में चौदह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी, दो गिरफ्तार

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के चक्रवृद्धि गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कुल 14 लोगों को आरोपित किया गया है। इसमें पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर ली है। गिरफ्तार लोगों में मनोज कुशवाहा एवं करण कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में एक पक्ष के पारसनाथ प्रसाद के आवेदन पर मनोज कुशवाहा, अर्जुन कुमार, करण कुमार और सरोज देवी सहित आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है जबकि दूसरे पक्ष से सरोज देवी के आवेदन पर पारसनाथ प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, दीपक कुमार, मनीष कुमार सहित आठ लोगों को आरोपित किया गया है।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here