भगवानपुर हाट: घर में घुसकर छेड़खानी की एफआईआर

0
fir

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया की एक महिला ने घर में घुसकर छेड़खानी करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के आवेदन पर गांव के ही विशाल राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। घटना गुरुवार की रात की है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

पीड़िता ने कहा है कि गुरुवार की रात वह अपने घर में सोई थी। रात में उसके गांव के विशाल राय घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा और उसने दांत से उसका गाल काट लिया। इसे लेकर पीड़िता के दिए गए आवेदन पर शनिवार को थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी की फिराक में है।