भगवानपुर हाट: दीवार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष में पांच घायल

0
  • सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया
  • एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना मुख्यालय के भगवानपुर पुराना बाजार में गुरुवार की सुबह में एनएच 331 के किनारे बने नाला पर दीवार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ते-बढ़ते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस घटना में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए भगवानपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों में एक पक्ष के श्रीभगवान प्रसाद व उसकी मां पन्ना देवी, दूसरे पक्ष के मुरारी प्रसाद, कृष्णा प्रसाद व सुशील कुमार शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने इसमें से दो घायलों एक पक्ष के श्रीभगवान प्रसाद व दूसरे पक्ष के कृष्णा प्रसाद की हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस मामले में दोनो पक्षों ने पुलिस को आवेदन देकर एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। एक पक्ष के श्रीभगवान साह ने दूसरे पक्ष के द्वारिका साह के पुत्र कृष्णा साह, मुरारी साह, गुरुशरण साह, उसके (गुरुशरण साह के) पुत्र मुन्ना कुमार व सुशील कुमार को आरोपित किया है। सभी पर उसने रड से मारकर घायल करने का आरोप लगया है। जबकि दूसरे पक्ष के मुरारी प्रसाद ने श्रीभगवान साह, अभिषेक कुमार, आकाश कुमार, विकास कुमार सहित अन्य चार लोगों को आरोपित किया है। दोनों पक्षों से आवेदन मिलने पर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।