भगवानपुर हाट: पीएम किसान सम्मेलन में भाग लेने के लिए चार किसान दिल्ली रवाना

0
kishan

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट दिल्ली में 17 अक्टूबर को आयोजित पीएम किसान सम्मेलन में भाग लेने के लिए जिले से भगवानपुर हाट कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से चार किसान भगवानपुर हाट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र से रवाना हुए। दिल्ली जाने वाले किसानों में प्रखंड के चोरौली सुरेंद्र सिंह, सडीहा के अयोध्या प्रसाद, गोरेयाकोठी के करपलिया निवासी सुरेश प्रसाद एवं बड़हरिया प्रखंड के मलिक टोला निवासी मुकेश कुमार सिंह शामिल हैं। किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रधान डा. अनुराधा रंजन कुमारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। डा. अनुराधा ने बताया कि 17 अक्टूबर को भारतीय अनुसंधान परिषद में पीएम किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से चुनिंदा 14000 किसानों को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने बताया गया कि सुरेंद्र सिंह पशुपालन आधारित समेकित कृषि प्रणाली को अपनाया है। इस तकनीक का इस्तेमाल करके आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। करपलिया के सुरेश प्रसाद ने जैविक खेती को अपनाकर अपनी आमदनी को बढ़ाया है एवं मलिक टोला के मुकेश कुमार सिंह अपनी खेती में पपीता हल्दी और बहुत सारे सब्जी की खेती करते हैं। साथ ही खेती में संसाधन संरक्षण तकनीक को अपनाकर मक्का के साथ आलू की खेती यानी सह फसली खेती करते हैं। सडीहा के अयोध्या प्रसाद सब्जी की खेती और मशरूम उत्पादन करके अपना आमदनी भी बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रोग्राम का जीवंत प्रसारण केंद्र के ई किसान भवन में दिखाया जाएगा। इस मौके पर केंद्र के कृषि अभियंता इंजीनियर कृष्ण बहादुर क्षेत्री, पौधा संरक्षण वैज्ञानिक नंदीशा सीवी, प्रशांत कुमार, हर्ष कुमार, अरुण कुमार, अभिषेक कुमार, सुमन कुमार आदि उपस्थित थे।